गन्ने का रस (Ganne Ka Ras) पीने के फायदे व नुकसान
गन्ने आमतौर पर ऊंचाई में तीन से चार मीटर और व्यास में लगभग 5 सेंटीमीटर होते है।
इसमें रेशेदार, संयुक्त और डंठल होते हैं जो चीनी सुक्रोज में समृद्ध होते हैं।
गन्ना आमतौर पर दुनिया के उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण क्षेत्रों में बढ़ता है।
गन्ने का सेवन बहुत स्वस्थ हो सकता है क्योंकि इसमें बहुत अधिक महत्वपूर्ण तत्व होते हैं जो एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली बनाने के लिए आदर्श है।
इसमें 63-73% पानी, 2-3% गैर शर्करा, 12-16% घुलनशील शर्करा और 11-16% फाइबर होते हैं।
गन्ने का रस सुक्रोज, फ्रुक्ट्रोज और गुलूकोज का मिश्रण होता है।
गन्ने के रस में वसा नहीं होती है।
एक ग्लास रस में लगभग 13 ग्राम फाइबर होता है।
इसमें 30% चीनी होती है तथा एक गन्ने से प्राप्त चीनी से हमें 15 कैलोरी मिलती है और 8 आउंस गन्ने के रस से हमको केवल 183 कैलोरी मिलती हैं जोकि बहुत कम है।
गन्ने की फसल कीड़ों, उर्वरकों, सिंचाई, मिट्टी के प्रकारों और जलवायु के लिए बेहद संवेदनशील है।
गन्ने के रस में 250 कैलोरी के साथ 30 ग्राम प्राकृतिक शर्करा होती है।
वसा, प्रोटीन, फाइबर और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा आम तौर पर कम होती है| लेकिन इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम प्रचुर मात्रा में होता है।
जब गन्ना पूरी तरह से परिपक्व हो जाता है, तो यह पूरे पौधे का 75% बनता है।
गन्ने को नकदी फसल की श्रेणी में रखा जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल दुनिया के अधिकांश हिस्सों में पशुओं के चारे के रूप में भी किया जाता है।

गन्ने के रस के फायदे : Sugarcane Juice (Ganne Ka Ras) Benefits In Hindi
- वजन कम करने में सहायक
- गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपका वजन कम करने में सहायक होता है |
- इस रस में घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन संतुलित रहता है|
- डायबिटीज का इलाज
- गन्ना स्वाद में मीठा और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है|
- इसमें कम ग्लाइसीमिक इंडेक्स की वजह से यह मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा होता है|
- त्वचा में निखार लाता है
- गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHAs) पदार्थ होता है, जो त्वचा संबंधित परेशानियों को दूर करता है और इसमें कसाव लेकर आता है|
- AHA मुहांसों से भी राहत पहुंचाता है, त्वचा के दाग कम करता है, त्वचा को नमी देकर झुर्रियां कम करता है |
- गन्ने के रस को त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें| बस इतना प्रयास करने पर ही आपकी त्वचा खिली-खिली और साफ नजर आएगी.
- कैंसर से बचाव
- गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को क्षारीय (खारा) करती है, इस रस में मौजूद यह तत्व हमें कैंसर से बचाते हैं|
- गन्ने का रस कई तरह के कैंसर से लड़ने में सहायक है|
- प्रोस्टेट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने में भी इसे कारगर माना जाता है|
- पाचन को ठीक रखता है
- गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है|
- यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है|
- गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है|
- ह्रदय रोगों से बचाव
- यह रस दिल की बीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है|
- गन्ने का रस से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है|
- इस तरह धमनियों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खूब का बहाव अच्छा रहता है|
- बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं।
- यह प्राकृतिक पेय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो संक्रमण से लड़ने का काम करता है और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।
- यह मूत्र मार्ग से जुड़े संक्रमण और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं पर भी प्रभावी असर डालता है
- बुखार
- जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि गन्ने का रस एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है|
- जो शरीर में बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी के कारण होने वाले संक्रमण व बुखार से हमारी रक्षा करता है।
- इसके अलावा, यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करता है
गन्ने के रस के नुकसान : Side Effects of Sugarcane Juice
गन्ने का रस बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है ऐसे में काफी देर से रखा हुआ गन्ने का रस इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|
क्योंकि ये 15 मिनट के भीतर ही ऑक्सीडाइज हो जाता है |
फ्रेश जूस का ही सेवन करें।
चक्कर आने और पेट से संबंधित हो सकती है समस्या
जूस में पोलिकोसनॉल होता है. इसकी वजह से आपको चक्कर आने और पेट से संबंधित बीमारियां भी हो सकती है|
पोलिकोसनॉल आपके ख़ून को भी पतला कर देता है जिस वजह से रक्त का थक्का नहीं जम पाता है |
बढ़ सकता है वजन
गन्ने के रस में कैलोरी की मात्रा बहुत होती है ऐसे में इसका ज़्यादा इस्तेमाल आपके वजन को बढ़ा सकता है|
शोध के मुताबिक एक गिलास गन्ने के रस में लगभग 269 कैलोरी होती है, साथ ही इसमें शुगर की मात्रा भी बहुत होती है|
खून पतला करता है गन्ने का रस
अधिक मात्रा में गन्ने के जूस पीने से शरीर में दौड़ रहा खून बहुत पतला हो सकता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पोलिकोसनॉल (policosanol) मौजूद होने के कारण खून को पतला कर देता है।
ऐसे में छिलने, कटने पर ब्लड क्लॉट बनने में समय लगता है और आपका बहुत अधिक खून बह सकता है।
जो लोग खून पतला करने की दवा खाते हैं, उन्हें गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए।
सर्दी-जुकाम या खांसी होने पर गन्ने का जूस पीने से बचें।
तेज सिरदर्द की स्थिति में भी गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए।
इसकी तासीर ठंडी होती है, जो सिरदर्द को ट्रिगर कर सकता है।
गन्ने का जूस वैसे तो पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन पाचन पर बुरा असर डाल सकता है।
Hashmi Fire-X Capsules For Men | Helps Strength & Power, No Side Effects, Benefit Vigour & Health, 250mg Each (20)