साबूदाना
साबूदाने को लेकर कई तरह की बातें हैं|
कोई कहता है कि इसमें पोषक तत्व नहीं होते, तो कुछ लोग इसे वजन घटाने में फायदेमंद बताते हैं|
लेकिन सच्चाई यह है कि सफेद मोतियों की तरह दिखने वाला साबूदाना गुणों का खजाना है|
यह सैगो पाम नाम के पेड़ के तने के गूदे से बनता है|जो शकरकंदी की तरह होती है इस कन्द में भरपूर स्टार्च होता है।


वास्तव में साबुदाना / Tapioca / Sago (साबूदाना), 2 से 4 मिमी के दानों / ग्लोब्यूल्स के आकार में उपलब्ध, एक प्राकृतिक शाकाहारी भोजन है जो शकरकंद (शकरकंद) जैसा दिखता है।
Sabudana (साबूदाना) को अंग्रेजी में टैपिओका सागो और तमिल में जवाऋषि कहा जाता है।
साबूदाना एक उपज है, जिसे टैपिओका जड़ के दूध से तैयार किया जाता है।
इसका वानस्पतिक नाम ‘Manihot Esculenta Crantz Syn Utilissima’ है।
यह एक अत्यधिक पौष्टिक भोजन है जिसमें कार्बोहाइड्रेट और सराहनीय मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-सी होता है।
इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा तो ज्यादा होती है लेकिन फैट कम पाया जाता है|
टैपिओका भारत में 19 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध के दौरान शुरू आया था, अब, मुख्य रूप से केरल, आंध्र प्रदेश, और तमिलनाडु राज्यों में उगाया जाता है।
टैपिओका जैसे स्टार्च और सागो के उत्पाद भारत में 1940 के दशक में पेश किए गए थे।
साबूदाना बिल्कुल भी स्वदेशी नहीं है।
मूल कसावा पौधा दक्षिण अमेरिका का हैं।
इसमें कार्बोहाइड्रेट की प्रमुखता होती है और इसमें कुछ मात्रा में कैल्शियम व विटामिन सी भी होता है|
साबूदाना का नियमित सेवन करने से जोड़ों और हड्डियों का दर्द ठीक हो जाता है|
साबूदाना कई न्यूट्रिशन से भरपूर एक बैलेंस डाइट है|
इसमें विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स जैसी चीजें शामिल हैं, जो एक स्वस्थ्य शरीर के लिए बेहद जरूरी मानी जाती हैं|
साबूदाना के फायदे: Benefits of Sago
1. हड्डियों को बनाता है मजबूत
हड्डियों को मजबूत करने और उनके विकास के लिए हमें कैल्शियम की जरूरत होती है, और साबूदाने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है|
साबूदाने में मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारी हड्डियों को टूटने से भी बचाता है|
2. बरकरार रहता है एनर्जी लेवल
ब्रेकफास्ट के लिए साबूदाना बेहतर फूड है|
अगर आप सुबह टाइम इसका सेवन करते हैं तो दिन भर एक्टिव फील होगा और शरीर स्वस्थ्य रहता है|
3. वजन बढ़ाने में मददगार
इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती है|
4. पेट की समस्याओं से राहत
पेट में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर साबूदाना खाना काफी लाभप्रद सिद्ध होता है|
यह पाचनक्रिया को ठीक कर गैस, अपच आदि समस्याओं में भी लाभ देता है|
5. मसल्स की ग्रोथ करने में मददगार
प्रोटीन से भरपूर होने के कारण साबूदाना मसल्स को विकसित होने में बहुत मदद करता है|
साबूदाने के नुकसान: Side Effects of Sago
साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर्स की उच्च मात्रा होती है। ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है।
अगर डायबिटीज़ से पीड़ित हैं तो इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
– इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसे बिना तेल के बनाएं।
साबूदाना कई पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होता है, लेकिन इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा नहीं होती।
जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी है, वह इसका सेवन न करें।
UPAKARMA Ayurveda Pure and Natural Shilajit/Shilajeet Resin 15g – Pack of 1